2G घोटाले के जन्मदाता 'ए राजा' को CBI ने गिरफ्तार किया
हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अक्तूबर 2007 और 2008 में 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के दौरान कुछ दूरसंचार कंपनियों का पक्ष लेने के मामले में पूर्व संचार मंत्री ए राजा को गिरफ्तार किया है। राजा के साथ पूर्व संचार सचिव बेहुरिया भी गिरफ्तार हुये हैं।
पढ़े : ए राजा ने लगाया है देश को करोड़ो का चूना
आपको बता दें कि गिरफ्तारी से पहले राजा से सीबीआई ने लंबी पूछताछ भी की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें आज सुबह सीबीआई कार्यालय बुलाया गया और लंबी पूछताछ की गई है। राजा को द्रमुक सांसद को उनके परिसरों पर सीबीआई द्वारा मारे गये छापे के दौरान जब्त किये गये कंप्यूटरों से मिले दस्तावेजों के बारे में जवाब सवाल जवाब किया गया है।
गौरतलब है कि राजा को कैग की रिपोर्ट के बाद गत वर्ष 14 नवंबर को पद छोड़ने के लिये बाध्य होना पड़ा था। कैग ने स्पेक्ट्रम आवंटन के कम दाम में आवंटन किये जाने से सरकारी खजाने को 1.76 लाख करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया है। राजा की गिरफ्तारी पर भाजपा का कहना है कि ये सब उनकी पार्टी के प्रेशर के कारण हुआ है, सरकार चाहती तो राजा की गिरप्तारी बहुत पहले हो सकती थी। ये कांग्रेस का बेबसी भरा सुस्त कदम है।













Click it and Unblock the Notifications