मुबारक ने कहा अगला कार्यकाल नहीं चाहिए
करीब 30 साल से सत्ता में रहे मुबारक ने टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संदेश में कहा, "मैंने कभी सत्ता और प्रभाव की मांग नहीं की।"
82 वर्षीय मुबारक ने कहा, "मेरी इच्छा आगामी राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने की नहीं है।" उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल के बाकी समय में वह शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा, "वर्षो तक लोगों की सेवा करने के काम पर मुझे गर्व है। मुझे इतिहास में याद रखा जाएगा।"
देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के सम्बंध में मुबारक ने कहा कि यह प्रदर्शन वैध तरीके से शुरू हुए थे लेकिन राजनीतिक ताकतों ने बाद में इनका स्वरूप बदल दिया जिससे यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications