बाजार में आई मारुति की नई सेडान किजाशी

कम्पनी ने कहा है कि उसने इस कार को भारतीय बाजार में मौजूद महंगी कारों के शौकीन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। कम्पनी अपनी इस कार को आरादायक स्पोर्ट्स सेडान कारों के वर्ग में रख रही है।

किजाशी का निर्माण जापान के सागारा स्थित सुजुकी मोटर कारपोरेशन के संयंत्र में किया गया है। जापान में किजाशी को वर्ष 2009 में लांच किया गया था। इसके बाद इसे अमेरिका के बाजारों में उतारा गया था।

भारत में किजाशी के दो मॉडल उपलब्ध होंगे। पहला मॉडल-मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) वाला है जबकि दूसरा कन्टीन्यूयस वेरिएबल ट्रांसमिशन (टीवीटी) है।

अपने अलग रूप और शक्तिशाली इंजन के कारण किजाशी के जल्द ही भारतीय बाजार में छा जाने की उम्मीद जताई गई है। मारुति सुजुकी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिनजो नाकानिशी ने भी यही दावा किया है।

नाकानिशी ने कहा, "किजाशी हमारे लिए बड़ा कदम है। इसके जरिए हम भारत में अंतर्राष्ट्रीय मानकों और विशेषताओं वाली कारों को पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकेंगे।"

किजाशी में 2.4 लीटर का डीओएचसी जे सीरीज का इंजन लगाया गया है। यह 6500 आरपीएम पर 178 पीएस का अधिकतम आउटपुट परिणाम देगा।

4000 आरपीएम पर इसका इसका अधिकतम टॉर्क 230 एनएम रहेगा जबकि कम्पनी का मानना है कि सीवीटी पर यह प्रति 12.53 किलोमीटर पर एक लीटर ईंधन की खपत करेगी। इसी तरह 6-स्पीड एमटी पर यह 12.45 किलोमीटर पर एक लीटर ईंधन जलाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+