सरकार के प्रयासों के कारण सुधरे कश्मीर के हालात : प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह ने आंतरिक सुरक्षा पर यहां आयोजित मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन में कहा, "सर्वदलीय दौरे, सरकार द्वारा आठ सूत्री कार्यक्रम की घोषण और राज्य व केंद्र सरकार द्वारा किए गए उपायों के बाद पिछले चार महीनों में जम्मू एवं कश्मीर के हालात में व्यापक सुधार हुआ है।"
सिंह ने कहा कि सीमावर्ती जम्मू एवं कश्मीर राज्य अपनी बेहतरी की ओर बढ़ चला है। जम्मू एवं कश्मीर पर राजनीतिक बहस को बदलने में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पांडगांवकर के नेतृत्व में तीन वार्ताकारों के प्रयासों का असर हुआ है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में पथराव के दौरान सुरक्षा बलों ने काफी संयम का परिचय दिया था।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications