'पाकिस्तान के पास 100 परमाणु हथियार'

समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक पाकिस्तान ने बम बनाने के लिए यूरेनियम और प्लूटोनियम के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि कर ली है और वर्षो तक अपने प्रतिद्वंद्वी भारत से अपनी तुलना करते हुए पाकिस्तान अब परमाणु हथियारों के मामले में भारत से आगे बढ़ चुका है।

समाचार पत्र के मुताबिक पाकिस्तान के पास जहां परमाणु हथियार तैयार हैं, वहीं भारत के पास भविष्य में परमाणु हथियार बनाने के लिए सामग्री तैयार है। चार साल पहले पाकिस्तान के पास 30-60 परमाणु हथियार तैयार थे।

यदि ये आंकड़े सही हैं, तो पाकिस्तान पांचवीं सबसे बड़ी परमाणु ताकत है।

पत्र के मुताबिक इस सम्बंध में किए गए एक शोध में बताया गया है कि भारत के पास 60-100 परमाणु हथियार हैं। इजरायल के पास करीब 200 परमाणु हथियार हैं। भारत, पाकिस्तान और इजरायल तीन ऐसे परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं जिन्होंने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+