सोनिया की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस समारोह का समापन
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के आयोजन का समापन शनिवार की शाम विजय चौक पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह की समाप्ति के साथ हुआ। शारीरिक अस्वस्थता के चलते गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड और समारोह में शामिल ना हो सकी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी शनिवार को बीटिंग रिट्रीट समारोह में शामिल हुईं।
इस मौके पर सोनिया गांधी सहित मुख्य न्यायाधीश एस.एच.कपाड़िया की पत्नी शहनाज कपाड़िया और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील भी अपने पति देवीसिंह शेखावत समेत सम्मिलित हुईं। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपनी पत्नी गुरुशरण कौर के साथ शिरकत की।
बीटिंग रिट्रीट समारोह मे लोकसभा अध्यक्षा मीरा कुमार भी मौजूद रहीं। मालूम हो कि कुमार को मिस्र के दौरे पर जाना था लेकिन वहां अचानक भड़के विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता के चलते उनका मिस्र दौरा रद्द हो गया है। इसलिए वह भी इस समारोहमें शिरकत कर सकीं। समारोह का आनंद उठाने वालों के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी भी पहुंचे।













Click it and Unblock the Notifications