राजाजी उद्यान में मादा तेंदुए की मौत
राजाजी उद्यान के निदेशक एस. एस. रसाइली ने रविवार को बताया कि वन विभाग को शनिवार को नेपाली तिराहे के समीप एक पेड़ से तेंदुए के लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
उन्होंने बताया कि तेंदुए के पेट पर तार का फंदा फंसा हुआ पाया गया। तेंदुए का पोस्टमार्टम करने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत तार के फंदे में फंसने के बाद दम घुटने से हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications