म्यांमार में संसद सत्र सोमवार से, चौकसी बढ़ी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नेपीताव शहर में स्थित संसद परिसर तक जाने वाली सड़कों के चारों तरफ बाड़ लगा दिया गया है।
नगर निगम के अतिथिगृहों में सुरक्षाकर्मी सादे पोशाक में तैनात हैं। इन अतिथिगृहों में ही चुनाव में सफल हुए सैकड़ों नेता ठहरे हुए हैं। संसद के दोनों सदनों में सोमवार सुबह 8.55 बजे से सत्र प्रारंभ होंगे।
माना जा रहा है कि म्यांमार में सैन्य शासक जनरल थान श्वे अंक ज्योतिष में विश्वास करते हैं इसलिए संसद सत्र सुबह शुरू होगा।
विपक्षी दल नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनएलडी) के सदस्य खिन मौंग यी ने कहा, "हमें यह नहीं बताया गया है कि सोमवार को सत्र के दौरान चर्चा का एजेंडा क्या होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications