आंध्र के मंत्री को धमकी मिली, डेटोनेटर बरामद

विस्फोटक यंत्र जिले के ईज्जा-गावलमार्ग से बरामद किया गया, जहां जनसंपर्क मंत्री डी.के. अरुणा सोमवार को मौके पर जनशिकायतों के निवारण के लिए सरकार के कार्यक्रम 'रच्छाबंदा' का शुभारंभ करने वाली थीं।

इस स्थल की तलाशी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंत्री को शनिवार को फोन पर यह कहने के बाद की गई कि उन्हें निशाना बनाया जाएगा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डेटोनेटर इतना शक्तिशाली नहीं था कि किसी की जान ले सके। पुलिस इसमें नक्सलियों की संलिप्तता सहित सभी दृष्टिकोणों से जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि वर्षो पहले नक्सलियों ने ही अरुणा के पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अरुणा को धमकी देने वाले और कार्यक्रम स्थल पर डेटोनेटर रखने वाले कहीं तेलंगाना समर्थक तो नहीं थे।

मंत्री को पिछले सप्ताह जिले में आयोजित 'रच्छाबंदा' कार्यक्रम में भाग लेते समय विरोध का सामना करना पड़ा था।

अरुणा सोमवार को ईज्जा शहर का दौरा करने वाली थीं। पृथक तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन कर रहे संगठन क्षेत्र में सरकार के जनशिकायत निवारण कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं।

अरुणा ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें हैदराबाद लौटते समय शनिवार को फोन पर धमकी मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+