शहीद दिवस : प्रार्थना सभा में शामिल हुए प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 63वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी स्मृति (संग्रहालय) में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा एवं अन्य कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं बड़ी संख्या में अति विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए।

यह आयोजन पूर्व बिड़ला भवन में हुआ जो अब सनातन गांधी बहुमाध्यम संग्रहालय है। यहां शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। यह वही बिड़ला भवन है, जहां 30 जनवरी, 1948 को संध्या प्रार्थना सभा में जाते समय गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यहां गांधीजी की स्मृति में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न स्कूलों, अनाथालयों एवं गैर सरकारी संगठनों के लगभग 500 बच्चों द्वारा गाए गए उन लोकप्रिय भजनों से हुई जो बापू स्वयं गाते थे। इसके अलावा 50 अलग प्रकार की प्रतिभाशाली बच्चियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी हुई। इसके बाद प्रसिद्ध सूफी गायक वडाली बंधुओं ने बापू को संगीतमय श्रद्धांजलि दी।

आयोजन में प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर एवं दिल्ली के उप राज्यपाल तेजेंद्र खन्ना भी उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+