उत्तराखण्ड में मौसम ने करवट बदली, सर्दी बढ़ी
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम ने करवट बदली और समूची देव भूमि में सर्द हवाओं का बसर बढ़ गया। गंगोत्री, यमुनोत्री, मुक्तेश्वर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी सहित अन्य कई इलाकों में बूदांबांदी हुई। राजधानी देहरादून में भी दिनभर बादल छाए रहे।
राज्य मौसम केन्द्र के निदेशक ए. के. शर्मा ने बताया कि रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 2.1 रहा। वहीं पंतनगर में अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शर्मा ने बताया कि टिहरी में अधिकतम तापमान 15.9 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications