जम्मू एवं कश्मीर पर कांग्रेस की सोच विकृत : आडवाणी
आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि जम्मू एवं कश्मीर की भारत के साथ सम्पूर्ण एकता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा चलाए गए अभियान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नीतियों से देश को संभावित 'विनाशकारी परिणामों' से बचा लिया।
आडवाणी ने कहा, "सरकार ने भाजपा की तिरंगा यात्रा के साथ जो बुरा बर्ताव किया उससे साफ हो गया कि कांग्रेस अभी भी जम्मू एवं कश्मीर राज्य पर अपने विकृत विचारों को छोड़ नहीं पाई है।"
भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व ने अपने पूर्वी पाकिस्तान के साथ गलत नीतियां अपनाईं जिसके चलते स्वतंत्र बांग्लादेश की उत्पति हुई। इसी तरह पंडित नेहरू ने भी जम्मू एवं कश्मीर राज्य पर नीतियां अपनाई थीं जिसका विनाशकारी परिणाम देश को भुगतना पड़ सकता था।
आडवाणी ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े गणतांत्रिक देश में लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को गणतंत्र दिवस जम्मू एवं कश्मीर सरकार की हिरासत में मनाना पड़ा। यह शर्म की बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications