मिस्र ने अल जजीरा पर लगाया प्रतिबंध
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक मिस्र के सरकारी टेलीविजन द्वारा रविवार को की गई घोषणा के अनुसार मिस्र में अलजजीरा के पत्रकारों की मान्यता निरस्त कर दी गई है और चैनल का संचार उपग्रह से सम्पर्क काट दिया गया है।
ज्ञात हो कि मिस्र के नागरिकों के लिए अल जजीरा चैनल खबरों का मुख्य स्रोत है। देश भर में इसके संवाददाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की सरकार के विरोध में काहिरा और मिस्र के अन्य शहरों में हो रहे प्रदर्शनों को इस टेलीविजन चैनल ने सीधा प्रसारण किया था।
इसके अलावा अल जजीरा ने विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों का साक्षात्कार करने के साथ ही मिस्र में दंगों, लूट और पीड़ितों से सम्बंधित विशेष जानकारियों से युक्त रिपोर्टे प्रसारित कीं।
प्रतिबंध लगाए जाने से पहले अलजजीरा ने बताया कि काहिरा और मिस्र के अन्य शहरों में पुलिस के साथ हुई झड़पों में करीब 100 लोग मारे गए।
टेलीविजन चैनल के मुताबिक रविवार को गृह मंत्रालय की इमारत के समीप पुलिस के साथ हुई झड़पों में 10 से अधिक लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications