जम्मू एवं कश्मीर दौरे पर जाएंगे चिदम्बरम

प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने रविवार को बताया, "गृह मंत्री राज्य में राजनीतिक हालात का जायजा लेंगे और वार्ताकारों द्वारा केंद्र सरकार के समक्ष पेश की गई रपट के सिलसिले में विभिन्न राजनीतिक समूहों से चर्चा करेंगे।"

सोज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक रैली से इतर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ही चिदम्बरम की राज्य के दौरे की योजना थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की 'एकता यात्रा' के चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर की अध्यक्षता वाले वार्ताकार इस महीने की शुरुआत में ही चार बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। साथ ही वार्ताकार भाजपा व जम्मू एवं कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेताओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+