हिमाचल प्रदेश में हिमपात, सर्दी बढ़ी
शिमला में मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "ऊंचाई वाले इलाकों जैसे कि लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और चम्बा में रविवार तड़के हिमपात हुआ।"
उन्होंने बताया कि कुल्लू जिले के मनाली और किन्नौर के कालपा में मध्यम बर्फबारी हुई।
लहौल एवं स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार लाहौल एवं स्पीति जिले के कालपा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भूतांर में यह 2.8 डिग्री रहा। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी शिमला में रात के दौरान तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सिंह ने बताया, "राज्य में कम से कम सोमवार तक हिमपात जारी रहने की संभावना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications