मिस्र से भारतीयों को लाने के लिए विशेष विमान

सरकारी सूत्रों ने यहां कहा कि 300 यात्रियों की क्षमता वाले एयर इंडिया के एक विमान को काहिरा भेजा जा रहा है ताकि मिस्र में निवास कर रहे या वहां घूमने गए भारतीय नागरिक अपनी इच्छानुसार स्वदेश लौट सकें।

सूत्रों ने कहा कि मिस्र में निवास कर रहे करीब 3,600 भारतीयों ने स्वदेश लौटने की इच्छा जताई है और इस उड़ान की व्यवस्था उनके आग्रह पर ही की गई है।

ज्ञात हो कि मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के कारण मिस्र से और मिस्र के लिए जाने वाली उड़ानें कई दिनों से अस्तव्यस्त हो गई हैं।

सूत्रों ने कहा कि उड़ानों में व्यवधान के कारण सरकार ने भारत आने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए काहिरा के लिए एक व्यावसायिक विमान भेजने का निर्णय लिया है। मिस्र में निवास कर रहे 3,600 भारतीयों में से 2,200 अकेले काहिरा में रहते हैं।

यह चार्टर्ड उड़ान रविवार को काहिरा के लिए प्रस्थान करेगी और देर रात 300 यात्रियों को लेकर वापस लौट आएगी। इन यात्रियों में कुछ पर्यटक, व्यापारी और भारतीय दूतावास के कर्मचारी शामिल होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+