करमापा से जुड़े होटल व्यापारी और बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

उनसे करमापा लामा के मठ से बरामद की गई सात करोड़ रुपये की विदेशी और भारतीय मुद्रा के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक पी. एल. ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "भारद्वाज को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया। ऊना जिले के मेहतपुर में 25 जनवरी को उसके दो कर्मचारियों के पास से एक करोड़ रुपये बरामद हुए थे।"

भारद्वाज ने दावा किया था कि बरामद किए गए एक करोड़ रुपये की रकम उसे जमीन के सौदे के भुगतान के रूप में करमापा के न्यास से मिली है।

इसी एक करोड़ रुपये की रकम की बरामदगी के बाद करमापा के ग्यूतो तांत्रिक विश्वविद्यालय और मठ से बड़ी मात्रा में विदेशी और भारतीय मुद्रा बरामद की गई थी।

हरियाणा के अम्बाला में कार्पोरेशन बैंक के प्रबंधक डी. के. धर को भी शनिवार रात को भारद्वाज को कथित रूप से यह एक करोड़ रुपये की रकम उपलब्ध कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया। दोनों को रविवार सुबह पूछताछ के लिए ऊना पुलिस थाने लाया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने कहा, "भारद्वाज और धर दोनों को पूछताछ के लिए ऊना लाया गया है।"

मठ से बरामद की गई कुल रकम में सबसे ज्यादा 70 लाख रुपये कीमत की चीनी मुद्रा युआन है।

युआन की बरामदगी से करमापा के कथित रूप से चीन से किसी तरह के सम्बंध होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वह तिब्बत के ल्हासा से जनवरी 2000 में इस मठ में रहस्मय तरीके से आए थे।

करमापा ने चीन से किसी तरह का सम्बंध होने से इंकार करते हुए कहा है कि बरामद की गई रकम दुनियाभर से उनके अनुयायियों ने दान के रूप में दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+