ओबामा की मिस्र के प्रदर्शनकारियों से हिंसा न करने की अपील
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस से जारी बयान के हवाले से कहा है, "उन्होंने हिंसा का विरोध करने, संयम का आह्वान करने, सार्वभौम अधिकारों का समर्थन करने, और मिस्र में राजनीतिक सुधार को गति देने वाले ठोस कदमों का समर्थन करने पर हमारी प्राथमिकता को दोहराया है।"
ओबामा ने ये टिप्पणियां व्हाइट हाउस में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की बैठक में की। यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली।
रिपोर्ट के अनुसार बैठक में उप राष्ट्रपति जो बिडेन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टॉम डोनिलॉन, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डेनिस मैक्डोनफ, घरेलू सुरक्षा एवं आतंक निरोधी मामलों पर राष्ट्रपति के सहायक जॉन ब्रेनन और प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने हिस्सा लिया।
ओबामा ने इसके पहले शुक्रवार की शाम टेलीविजन पर एक भाषण में मिस्र में दोनों पक्षों से हिंसा से दूर रहने का आह्वान किया था और मिस्र की सरकार से राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सुधारों को लागू करने की मांग की थी।
अमेरिका के घनिष्ठ सहयोगी के रूप में मिस्र इस क्षेत्र में इजरायल के बाद सर्वाधिक अमेरिकी सहायता पाने वाला दूसरा देश है। वित्त वर्ष 2010 में मिस्र को मिलने वाली अमेरिकी सहायता राशि लगभग 1.5 अरब डॉलर रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications