मिस्र में जेल तोड़कर हजारों कैदी फरार
काहिरा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच शनिवार रात को करीब पांज हजार कैदी फय्यूम शहर की एक जेल से फरार हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दुबई के अरबिया टीवी चैनल के हवाले से रविवार को यह खबर दी।
इससे पहले शनिवार रात को राजधानी काहिरा में मिस्र की सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी की इमारत को आग लगा दी गई।
शाम चार बजे कर्फ्यू लगाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने शवों के साथ तहरीर स्क्वे यर की ओर जुलूस निकाले। यहां सांय चार बजे के बाद से कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications