सिखों की 14 मार्च को पर्यावरण दिवस मनाने की अपील
यह अपील करने वाले ईकोसिख संगठन ने कहा कि भारत और अन्य देशों के कई सिख संस्थानों ने इस प्रयास का समर्थन किया है। संगठन ने विभिन्न गुरुद्वारों और संस्थानों को अपनी भागीदारी पंजीकृत कराने के लिए एक वेबसाइट भी शुरू की है।
गुरू हर राय को उनके मानवीय कार्यो और प्रकृति और जानवरों के संरक्षण के प्रयासों के लिए जाना जाता है। उन्होंने आनंदपुर साहब के निकट अपने जन्म स्थान और आध्यात्मिक केंद्र कीरतपुर साहब में चिकित्सा उद्देश्यों से जड़ी-बूटी उद्यान की स्थापना की थी।
ईकोसिख के संयोजक और वाशिंगटन स्थित सिख परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजवंत सिंह ने कहा, "गुरू हर राय ने सिखों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया और उनके प्रयासों से लोगों में पर्यावरण के संरक्षण के लिए चेतना पैदा हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications