आयरिश संसद मंगलवार को भंग होगी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीनेट में दो दिन की बहस के बाद शनिवार को वित्त विधेयक के पारित हो जाने से कोवेन के लिए मंगलवार को संसद भंग कर आम चुनाव की तारीख घोषित करने का रास्ता साफ हो गया है।
यह वित्त विधेयक संसद के निचले सदन में गुरुवार को ही पारित हो गया था, और कोवेन ने सीनेट में बजट पर मतदान हो जाने के बाद संसद भंग करने की अपनी योजना की शुक्रवार को ही घोषणा कर दी थी।
कोवेन ने कई विवादों के बाद फियाना फेल पार्टी के नेता पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन वित्त विधेयक पास होने तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहे। यह वित्त विधेयक ईयू-आईएमएफ प्रोत्साहन के लिए जरूरी सादगीपूर्ण बजट को संवैधानिक स्वरूप प्रदान करता है।
आम चुनाव की तारीख सम्भवत: 25 फरवरी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications