उप्र में रात के समय सर्दी से निजात नहीं
राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि बरेली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 11.8 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित विभिन्न हिस्सों में दिन में तेज धूप खिल रही है जिससे लोगों को अभी से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि धूप खिलने से दिन में तो ठंड से राहत मिलेगी लेकिन रातें अभी भी काफी सर्द रहेंगी। यह सिलसिला आने वाले कई दिनों तक जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications