मंत्रिमंडल बर्खास्त करना पर्याप्त नहीं, मुबारक इस्तीफा दें: अल बरदेई

नोबल पुरस्कार विजेता बरदेई का यह बयान शनिवार को खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख उमर सुलेमानी के उपराष्ट्रपति और पूर्व वायुसेना कमांडर और उड्डयन मंत्री अहमद शफीक के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आया है। देश में 30 साल से जारी मुबारक के शासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों रोकने के लिए यह बदलाव किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अल बरदेई ने कहा कि वह सुलेमानी और शफीक का सम्मान करते हैं लेकिन विभिन्न पदों पर लोगों को बदलना पर्याप्त कदम नहीं है।

मुबारक के इस्तीफे की मांग पर अड़े हजारों प्रदर्शनकारियों ने मध्य काहिरा में प्रदर्शन किया।

काहिरा के ताहिरा चौराहे पर भी सैकड़ों प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा रहा। सरकार के खिलाफ मंगलवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू हुआ था लेकिन अगले दिनों में विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया।

इस सप्ताह मिस्र में 1,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई लोग लापता हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+