श्रीलंकाई कार्रवाई में मरे मछुआरे के परिजनों से मिलेंगी सुषमा
स्वराज ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, "मैं प्रताड़ित किए गए और मारे गए मछुआरे के शोकसंतप्त परिजनों से मिलने चार फरवरी को नागापट्टिनम जा रही हूं।"
स्वराज का नागापट्टिनम दौरा तब होने जा रहा है, जब भारतीय मछुआरे की हत्या पर तमिलनाडु में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। राज्य में लगभग तीन माह के भीतर विधानसभा चुनाव होना है।
गौरतलब है कि स्वराज लोकसभा में विपक्ष की नेता हैं।
इसी महीने कथित तौर पर श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दो भारतीय मछुआरों की हत्या कर दी गई। श्रीलंका हालांकि इन घटनाओं के लिए अपनी नौसेना को जिम्मेदार मानने से इंकार कर रहा है।
एक मछुआरे की 12 जनवरी को जगधापट्टिनम तट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे की हत्या 22 जनवरी की रात नागापट्टिनम जिले में वेदारण्यम तट पर की गई।
विदेश सचिव निरूपमा राव इस मुद्दे पर चर्चा के लिए रविवार से दो दिनों की श्रीलंका दौरा पर हैं। वह वहां की सरकार पर यह सुनिश्चित करने के लिए जोर देंगी कि ऐसी घटनाएं भविष्य में फिर न हों।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications