पाकिस्तान में कैदी भूख हड़ताल पर
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एक आत्मघाती हमला करने के प्रयास में आतंकवाद निरोधी न्यायालय ने लड़के को अभियुक्त करार दिया था और उसने अपनी जेल की अवधि पूरी कर ली थी।
समाचार पत्र के मुताबिक आतंकवादियों के किशोर साथी को खुफिया एजेंसी द्वारा दोबारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में पेशावर की केंद्रीय जेल में कैदियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।
संदिग्ध आतंकवादियों ने अपने अन्य साथियों को जेल अधिकारियों द्वारा 'प्रताड़ित' किए जाने और किशोर की जेल से रिहाई के बाद खुफिया एजेंसी द्वारा उसे दोबारा गिरफ्तार किए जाने पर भूख हड़ताल शुरू की है।
इसके पहले गत 26 जनवरी को किशोर की रिहाई को लेकर आंतकवादियों की जेल अधिकारियों के साथ झड़प हुई थी। उन्होंने इस आशंका से विरोध किया था कि खुफिया एजेंसियां उसे दोबारा गिरफ्तार कर सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों के दबाव पर किशोर को जेल से रिहा किया गया और जेल से बाहर निकलते ही खुफिया एजेंसी के कर्मचारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications