शर्म अल-शेख में दाखिल हुई मिस्र की सेना
काहिरा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र की सेना पर्यटक स्थलों पर फैली अशांति पर काबू पाने के लिए रविवार को शर्म अल-शेख के सिनाई रिसॉर्ट शहर में दाखिल हो गई। उधर काहिरा हवाई अड्डा मिस्र को छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे विदेशियों से खचाखच भर गया है।
'अल अरबिया' के अनुसार काहिरा में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को जल्द से जल्द मिस्र छोड़ देने की सलाह दी है।
सऊदी अरब और तुर्की ने कहा है कि वह अपने निवासियों को मिस्र से लाने के लिए विमान भेज रहे हैं।
मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक अपना समय राजधानी काहिरा और शर्म अल-शेख स्थित घरों में बिता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications