गणतंत्र दिवस परेड में आईएएफ, आईटीबीपी सर्वश्रेष्ठ दस्ता घोषित
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुरस्कारों की घोषणा की। आईएएफ और आईटीबीपी को तीनों सेना व अर्धसैनिक बलों की श्रेणी में क्रमश: सर्वश्रेष्ठ दस्ता घोषित किया गया।
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया, "इस साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली वायु सेना ने तीन सेवाओं सहित सर्वश्रेष्ठ दस्ता का पुरस्कार हासिल किया जबकि अर्धसैनिक बलों के वर्ग में आईटीबीपी को सर्वश्रेष्ठ दस्ता घोषित किया गया है।"
गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले 23 राज्यों में दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला है। दिल्ली की झांकी सांस्कृतिक और धार्मिक सद्भाव पर आधारित थी।
कर्नाटक के बिदर क्षेत्र से बिद्रिवार हस्तशिल्प के प्रदर्शन और जम्मू एवं कश्मीर से भंद पाथेर लोक रंगमंच पर आधारित झांकी को क्रमश: दूसरा और तीसरा पुस्कार मिला।
गौरतलब है कि इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बाम्बांग युद्धोयोनो मुख्य अतिथि थे।
गणतंत्र दिवस परेड में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पटियाला स्थित 'नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर' के बच्चों द्वारा पेश किए भांगड़ा नृत्य को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम घोषित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications