किसानों के लिए 13 फरवरी से शिवराज करेंगे उपवास
चौहान ने यह बात किसानों से चर्चा के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि कें द्र सरकार को फसल बीमा योजना में संशोधन करना चाहिए, किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दिया जाना चाहिए और राज्य में किसानों को राष्ट्रीय बैंकों से लिए गए कर्ज की एक साल के लिए वसूली रोककर एक साल का ब्याज माफ किया जाना चाहिए। इन तीनों मांगों को लेकर वे मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन तीन मांगों को नहीं माना गया तो वे 13 फरवरी से उपवास शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि पाला प्रभावित किसानों की मदद के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। केंद्र सरकार की भी जिम्मेदारी है कि वह इन विपरीत परिस्थितियों में किसानों का साथ दे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications