मुम्बई, दिल्ली हवाईअड्डों में निवेश करेगी तुर्की की कम्पनी
तुर्की की कम्पनी सेलेबी होल्डिंग पहले ही दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (डीआईएएल) पर 70,000 वर्ग मीटर के कार्गो सेवा क्षेत्र के विकास, सुरक्षा उन्नयन और उपकरणों पर 1.2 करोड़ डॉलर और निर्माण पर 3.5 करोड़ डॉलर रुपये खर्च कर चुकी है।
इसके अलावा कम्पनी ने डीआईएएल के पास शुल्क के रूप में 2.5 करोड़ रुपये जमा किए हैं।
कम्पनी के उपाध्यक्ष कैनन सेलेबीओग्लू टोक्गोज ने कहा, "भारत कार्गो आधारभूत संरचनाओं के उन्नयन पर गंभीरता से ध्यान दे रहा है। भारत बड़ी मात्रा में दवाइयों का निर्यात करता है। सुविधाओं के अभाव में इस तरह के क्षेत्रों में विकास कम हो सकता है।"
सेलेबी 53 साल पुरानी फ्रैंकफर्ट की प्रमुख तीन कार्गो कम्पनी है। कम्पनी का कहना है कि दिल्ली हवाईअड्डे पर उन्नयन कार्य के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है लेकिन एक बार काम पूरा होने पर यह समस्या दूर हो जाएगी।
उन्होंने कहा, "हम स्पष्ट तौर पर कह सकते हैं कि कम्पनी की यह कार्गो सेवा देश में सबसे सुरक्षित सेवा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications