भ्रष्टाचार के खिलाफ तेदेपा ने भी निकाला जुलूस
तेदेपा प्रमुख एन.चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कोलकोंडा सैन्य अस्पताल से लंगर हौज स्थित बापू घाट तक मार्च किया और महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ तेलुगू पत्रकार पोट्टरि वेंकटेश्वरलू ने मार्च में शामिल लोगों को शपथ दिलाई कि वे जीवन के हर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे।
नागरिक संगठनों द्वारा महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए किए गए आह्वान पर तेदेपा द्वारा संचालित एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट ने कुछ गैर सरकारी संगठनों के साथ मिल कर इस मार्च का आयोजन किया।
इस अवसर पर नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ेभ्रष्टाचार की गम्भीरता के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करना है।
नायडू ने मांग की कि लोकपाल विधेयक में आवश्यक संशोधन किए जाने के बाद ही उसे बजट सत्र में पारित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस विधेयक पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और राज्य के विधायकों को लोकपाल के दायरे में लाया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications