भ्रष्टाचार के खिलाफ आगरा में जुलूस
भ्रष्टाचार विरोधी जुलूस सूर सदन प्रेक्षागृह के पास स्थित आगरा नगर निगम कार्यालय से शुरू हुआ और एम.जी.रोड होते हुए शहीद स्मारक तक गया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के आधिकारिक लोकपाल विधेयक का पुतला फूंका और शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा।
जुलूस में हिस्सा लेने वालों में अधिकांश संख्या विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों की थी।
शहर के विभिन्न संगठनों से सम्बद्ध लोगों ने भी जुलूस में हिस्सा लिया। हिस्सा लेने वालों में इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) के राष्ट्रीय महासचिव जीतेंद्र रघुवंशी और एमनेस्टी इंटरनेशनल के नरेश पारस भी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications