मुबारक विरोधियों को यमन में मिला समर्थन
मीडिया रपटों के हवाले से रविवार को कहा कि प्रदर्शनकारियों में विपक्षी राजनीतिज्ञ और पत्रकार शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को साना स्थित मिस्र के दूतावास की ओर मार्च किया। सीएनएन ने कहा है कि प्रदर्शन में कोई 100 की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा है कि पुलिस और सालेह समर्थकों के संघर्ष में लगभग 10 प्रदर्शनकारी गम्भीर रूप से घायल हो गए।
आरआईए नोवोस्ती ने समाचार पत्र 'यमन पोस्ट' के हवाले से कहा है कि प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले ही दंगा पुलिस ने मिस्र की ओर जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। राष्ट्रपति सालेह के 32 वर्षो के शासन के दौरान पहली बार पिछले सप्ताह यमन में उनके खिलाफ आम विरोध प्रदर्शन हुआ है। यह विरोध प्रदर्शन अफ्रीकी देश ट्यूनिशिया में हाल में चली विरोध प्रदर्शन की लहर से प्रेरित था।
साना में गुरुवार को 10 हजार की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतर कर राष्ट्रपति सालेह से इस्तीफे की मांग की। सालेह ने पिछले रविवार को घोषणा की थी कि वह 2013 में राष्ट्रपति का अपना दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दे देंगे।













Click it and Unblock the Notifications