मिस्र में पुलिस के साथ संघर्ष में 10 प्रदर्शनकारियों की मौत
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने कतर के टीवी चैनल, 'अल जजीरा' के हवाले से कहा है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ काहिरा के मध्य स्थित इस इमारत में घुसने की कोशिश कर रही थी, लिहाजा पुलिस को गोलीबारी के लिए बाध्य होना पड़ा।
'अल जजीरा' ने रविवार को एक रपट में कहा कि काहिरा के दक्षिण पश्चिम में लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित एक प्रशासनिक प्रभाग, फय्यूम गवर्नोरेट में एक अज्ञात हमलावर ने एक स्थानीय जेल के अधीक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी और सैकड़ों कैदियों को मुक्त करा लिया।
इसके पहले 'अल जजीरा' ने कहा था कि काहिरा और मिस्र के अन्य शहरों में पुलिस के साथ हुए संघर्षो में लगभग 100 लोग मारे गए हैं।
ज्ञात हो कि शनिवार को राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने सरकार को भंग कर पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री अहमद शफीक को नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था और उन्हें नए मंत्रिमंडल का गठन करने का आदेश दिया था।
मुबारक के इस कदम के बावजूद मिस्र में शनिवार को लगातार पांचवें दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहे और हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने मुबारक से कुर्सी छोड़ने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications