आईएसएस से जुड़ा रूसी अंतरिक्ष यान
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एमसीसी प्रवक्ता वैलरी लिंदीन के हवाले बताया कि 'प्रोग्रेस एम-09एम' स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के 5.38 बजे आईएसएस से सफलतापूर्वक जुड़ गया। इस यान के जरिए ईंधन, ऑक्सीजन, भोजन, किताबें, और चालक दल के सदस्यों के आगामी जन्मदिन के लिए उपहार भेजे गए हैं।
अंतरिक्ष यान 'प्रोग्रेस एम-09एम' ने एक छोटे उपग्रह 'केदर' को भी अंतरिक्ष केंद्र में भेजा है। इसे रूसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने तैयार किया है। उपग्रह को इस तरह से बनाया गया है कि उससे विभिन्न 15 भाषाओं में संदेश मिल सकेंगे। साथ ही इससे पृथ्वी से जुड़ी तस्वीरें भी भेजी जा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications