आदर्श सोसायटी के प्रमोटरों के ठिकानों पर छापे
सीबीआई ने प्रमोटर एम. एम. वांगचू, कन्हैयालाल गिडवानी और आर. सी. ठाकुर के मुम्बई, पुणे, नागपुर और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की।
ठाणे, नागपुर और बिहार में स्थित गिडवानी के दो आवासों और ठाकुर के तीन मकानों पर छापेमारी की गई। आदर्श सोसायटी के मुम्बई स्थित कार्यालय में भी छापे की कार्रवाई की गई।
आदर्श सोसायटी घोटाला मामले में महीनों तक चली प्राथमिक जांच के बाद अंतत: सीबीआई ने शनिवार को 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
यह कार्रवाई बम्बई उच्च न्यायालय के उस निर्देश के बाद की गई है जिसमें न्यायालय ने सीबीआई से यह बताने को कहा था कि इस मामले में बिना प्राथमिकी दर्ज किए उसने क्या कार्रवाई की है।
18 जनवरी को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने निर्देश दिया था कि जांच एजेंसी दो सप्ताह के भीतर प्राथमिकी दर्ज करे।
प्राथमिकी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल है।
इस मामले में चव्हाण का नाम सामने आने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। चव्हाण के अलावा प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सदस्य सुभाष लाला को भी इस्तीफा देना पड़ा था।
इसके बाद प्रदेश के सूचना आयोग रामानंद तिवारी को भी 20 जनवरी को निलम्बित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications