बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "ताजा बर्फबारी और सड़कों पर फिसलन बढ़ने के कारण रविवार सुबह पटनीटॉप और बनिहाल इलाके में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को बंद कर दिया गया।"

अधिकारी ने बताया कि सड़क पर किसी यात्री वाहन के फंसने की जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में भारी बर्फबारी में दो सैलानी फंस गए थे लेकिन सेना के जवानों ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया।

मौसम विभाग के अनुसार घाटी में कई स्थानों पर सोमवार तक बारिश और हिमपात जारी रहने के आसार हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया, "घाटी में करीब दो महीने बाद न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया।"

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में यह शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"

उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और कारगिल में यह शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

श्रीनगर में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के काजीगुंड में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+