अफगानिस्तान में आतंकी घटनाओं में सप्ताह भर में 112 मरे
काबुल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पिछले एक सप्ताह में आतंकवादी घटनाओं में कुल 112 लोग मारे गए, जिनमें 24 नागरिक और 29 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा 59 आतंकवादी भी इस दौरान मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह आंकड़े 23 से 29 जनवरी तक के हैं। काबुल में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बशहारी ने कहा, "पिछले सप्ताह आतंकवादियों से जुड़ी कुल 93 घटनाएं सामने आईं जिनमें एक आत्मघाती विस्फोट और एक देसी बम से किया गया विस्फोट शामिल था। इस दौरान पूरे देश में आतंकी घटनाएं सामने आईं। पिछले सप्ताह की अपेक्षा इस सप्ताह आतंकी घटनाओं में 39 फीसदी का इजाफा होने के संकेत मिले हैं।"
आतंकवादी घटनाओं के दौरान घायल लोगों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हुए बशहरी ने कहा कि इन घटनाओं के दौरान 40 आम नागरिक, अफगान नेशनल पुलिस (एएनपी) के 33 जवान और 11 आतंकवादी घायल हुए हैं।
बशहारी के मुताबिक पिछले सात दिनों में तलाशी अभियान के दौरान220 बमों का या तो पता लगाया गया या फिर उन्हें नष्ट किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की 55 राइफलें भी जब्त की हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications