ईरान में जनवरी में 30 से अधिक तस्करों को फांसी

मादक पदार्थो की तस्करी के जुर्म में एक डच-ईरानी महिला जाहरा बहरामी को शनिवार को फांसी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने तेहारन अभियोजक कार्यालय के हवाले से बताया, "बहरामी को मादक पदार्थ रखने और बेचने का दोषी करार दिया गया था।"

न्यायिक अधिकारी ने बताया, "बहरामी को मादक पदार्थ तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने के जुर्म में दोषी करार दिया गया था।"

उन्होंने कहा, "महिला ने हालैंड के जरिए दो बार कोकीन की तस्करी की थी और उसे ईरान में बेचा था। "

रिपोर्ट के अनुसार बहरामी को सुरक्षा से जुड़े अपराधों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन छानबीन के दौरान जांचकर्ताओं ने उसके घर में 450 ग्राम कोकीन और 420 ग्राम अफीम बरामद की। ईरान में महिला ने 150 कोकीन बेची थी।

इसके पहले ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रमीन मेहमानपरस्त ने कहा था कि ईरान ने बहरामी मामले को लेकर पश्चिमी दुष्प्रचार के सामने झुकने वाला नहीं है।

मादक पदार्थो की तस्करी के जुर्म में कराज शहर में 19 जनवरी को 10 लोगों को फांसी पर लटकाया गया।

इसी तरह 13 जनवरी को मादक पदार्थो की आपूर्ति और बिक्री के मामले में दोषी पाए जाने पर लॉरीस्तान प्रांत की राजधानी खोरामाबाद शहर में पांच तस्करों को सजा ए-मौत दी गई थी। इसके एक दिन पहले ही हेरोइन, गांजा और अफीम की तस्करी करने के जुर्म में तेहरान में सात लोगों को फांसी दी गई थी।

पश्चिमी खेरमानशाह शहर के केंद्रीय जेल में मादक पदार्थो की तस्करी का जुर्म साबित होने के बाद सात तस्करों को मौत की सजा दी गई थी।

ईरान के कौम शहर में दो दिन पहले ही आठ तस्करों को फांसी पर लटकाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+