जर्मनी रेल हादसे में 10 मरे, राहत कार्य जारी (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस ने कहा कि सैक्सोनी-एनहॉल्ट प्रांत में ओसचेरस्लेबेन कस्बे के निकट एक मालगाड़ी और एक यात्री रेलगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि यह हादसा होरडोर्फ स्टेशन से कुछ दूरी पर ही हुआ। दो रेलगाड़ियों में से एक पटरी से उतर जाने के बाद एक अन्य रेलगाड़ी से टकरा गई।
पुलिस प्रवक्ता ने जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि दोनों में से एक रेलगाड़ी हर्जएलबी एक्सप्रेस थी जो प्रांत की राजधानी मागदेबर्ग जा रही थी। रेलगाड़ी में लगभग 40 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications