चण्डीगढ़ उच्च न्यायालय के रिकार्ड रूम में आग
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं।
अग्निशमन दल के अधिकारी संदीप कुमार ने कहा, "हमें सुबह 3:45 बजे उच्च न्यायालय के रिकार्ड रूम में आग लगने की सूचना मिली। हमने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हमने चार घंटे में आग पर काबू पा लिया।"
उन्होंने कहा, "आग लगने के कारण पर टिप्पणी करना फिलहाल मुश्किल है। हम जांच कर रहे हैं। सीएफएसएल (केंद्रीय अन्वेषण विज्ञान प्रयोगशाला) के विशेषज्ञ भी आग के कारणों का पता लगाने के लिए घटना स्थल की जांच कर रहे हैं। आग से कई पुरानी फाइलें जल गई हैं।"
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट लग रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications