कृतज्ञ राष्ट्र ने दी बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि
ज्ञात हो कि 30 जनवरी, 1948 को स्थित बिड़ला हाउस में महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया और उसके बाद प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
राजधानी में राजघाट समाधि समिति की ओर से आयोजित प्रार्थना सभा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत किया।
गांधी स्मृति में प्रार्थना सभा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी स्मृति की निदेशक मणिमाला ने कहा, "गांधी जी हमेशा हाथ के काम को महत्व देते थे। यहां कुटीर उद्योग में कोई भी व्यक्ति कताई, बुनाई, कढ़ाई और बरतन बनाने की कला सीख सकता है। हमारा इरादा लोगों को अनदेखे भारत का दर्शन कराना है।"
मणिमाला ने कहा, "यहां हर रोज 2,000 से 5,000 पर्यटक आते हैं। हमने गांधी जी के बारे में उन्हें जानकारी देने के लिए सभी तरह की सुविधाएं सुलभ कर रखी हैं। यहां अध्ययन कक्ष है और एक ध्यान कक्ष भी है। हम जल्द ही कैफेटेरिया भी खोलेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications