उप्र में मंत्री का रिश्तेदार सामूहिक बलात्कार में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के एक मंत्री के रिश्तेदार को एक विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार में संलिप्त पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आरोपी सुनील त्यागी को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दो अन्य लोग भी शामिल थे।

यह वारदात 23 जनवरी को गाजियाबाद में मेरठ जाने वाले राजमार्ग पर सिहानी गेट इलाके में चलती कार में हुई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील त्यागी पुत्र महेंद्र त्यागी ने अपराध कबूल कर लिया है। वह मोदीनगर के भगवानगंज मंडी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सुनील मयावती सरकार में एक मंत्री का भतीजा है। पुलिस ने हालांकि मंत्री का नाम जाहिर नहीं किया।

अंचलाधिकारी आर.के. सिंह ने बताया कि त्यागी के साथ इस वारदात में उसके तीन दोस्त- असलम (फारूक नगर), बॉबी और संजय चौधरी (किदवई नगर, मोदीनगर) भी शामिल थे। इन्होंने 23 जनवरी को महिला को दोपहर बाद 3.30 बजे अगवा कर बंदूक के बल पर चलती वैगन आर कार में उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी चार दिन तक भूमिगत थे, लेकिन पुलिस ने शनिवार को सुनील और बॉबी को धर दबोचा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+