उप्र में गैस रिसाव से 3 की मौत, फैक्टरी मालिक नामजद (लीड-2)

हरदोई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संदिला कस्बे में एक रसायन फैक्टरी में गैस रिसाव से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने फरार फैक्टरी मालिक बी.एन. लाल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

इस हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2.20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

गैस रिसाव की यह घटना शनिवार सुबह संदिला की अमित हेट्रो केम फैक्टरी में हुई। पुलिस ने फैक्टरी को सील कर दिया गया है और एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों खाली करा लिया है।

हरदोई के जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने कहा, "गैस रिसाव के कारण फैक्टरी से कुछ ही मीटर दूर मौजूद आटा मिल में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई।"

उन्होंने कहा, "इस मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश जारी कर दिया गया है। फैक्टरी मालिक द्वारा नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है।"

राठौर ने समिति को सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

राठौर ने कहा, "समिति इस बात की जांच करेगी कि फैक्टरी का वैध लाइसेंस था या नहीं और उसमें सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इस समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) करेंगे।"

अधिकारियों को अभी तक यह पता नहीं चला

है कि तबाही मचाने वाली यह कौन-सी गैस है।

परगना अधिकारी (एसडीएम) संतोष कुमार ने कहा, "हमें बताया गया है कि इस संयंत्र में दवाइयां बनाने में उपयोग होने वाले रसायन बनाए जाते हैं। विशेषज्ञ रिसी हुई गैस की पहचान के लिए परीक्षण कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "फैक्टरी से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।"

हरदोई के पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने आईएएनएस से कहा, "मृतकों के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद हमने फैक्टरी मालिक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (लापरवाही कर किसी की जान लेना), 308 (सदोष मानव हत्या) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।"

उन्होंने कहा, "फैक्टरी मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+