बीटिंग रिट्रीट समारोह में पहुंची सोनिया
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार शाम विजय चौक पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह में हिस्सा लिया। गांधी बुखार के चलते बुधवार को राजपथ पर संपन्न देश के 62वें गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित नहीं हो सकी थीं।
इस मौके पर सोनिया के साथ मुख्य न्यायाधीश एस.एच. कपाड़िया की पत्नी शहनाज कपाड़िया और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील उनके पति देवीसिंह शेखावत, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी पत्नी गुरुशरण कौर के साथ शिरकत की।
ज्ञात हो कि मिस्र के ताजा हालात को देखते हुए अपनी वहां की यात्रा स्थगित करने वालीं लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी समारोह देखने पहुंचीं।
समारोह का आनंद उठाने वालों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी भी शामिल थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications