हुड्डा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार

हरमिंदर सिंह चट्ठा, किरण चौधरी, राव नरेंद्र सिंह और सतपाल सांगवान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने शुक्रवार शाम हरियाणा राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राव नरेंद्र सिंह और सतपाल सिंह वर्ष 2009 में तीन अन्य हजकां विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। जबकि जिले राम शर्मा और विनोद भयाना को मुख्यमंत्री हुड्डा ने मुख्य विधायी सचिव बनाया। जबकि हजकां से कांग्रेस में शामिल होने वाले धरम सिंह को कोई पद नहीं मिला है।

किरण चौधरी को उत्पाद शुल्क, कराधान और सार्वजनिक स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपा गया है। जबकि राव नरेंद्र सिंह को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतपाल सांगवान को राजस्व और पुनर्वास विभाग का मंत्री बनाया गया है।

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले हरमोहिंदर सिंह चट्ठा को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय का कार्य भार सौंपा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+