'समय रहते गैस रिसाव का पता चल गया था'

कम्पनी के एक अधिकारी ने कहा कि कारखाने से 26 जनवरी को क्लोरीन गैस रिसाव मामले की छानबीन में कम्पनी पुडुचेरी प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है।

पुडुचेरी प्रशासन ने कारखाने को बंद करने को आदेश दिया है। इसकी वजह से रोजाना 106 टन उत्पादन का नुकसान हो रहा है।

'केमफैब अल्कलीज लिमिटेड' के प्रशासनिक महाप्रबंधक वी.आर. रघुरमन ने आईएएनएस को बताया, "हम छानबीन में सरकारी अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि कम्पनी कास्टिक सोडा, तरल क्लोरीन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम हाइड्रोक्लोराइट, हाइड्रोजन गैस और बेरियम सल्फेट उत्पादन करती है। इससे कम्पनी 87.29 करोड़ रुपये का कारोबार करती है।

रघुरमन ने बताया, "सिलेंडर में गैस भरने के दौरान क्लोरीन रिसाव हुआ। संवेदक के जरिए रिसाव का पता चल गया और अलार्म बज उठा। इसके बाद गैस भरने वाले व्यक्ति ने तुरंत इसकी जांच की।"

उन्होंने बताया, "कारखाने में खास जगहों पर 15 क्लोरीन संवेदक लगे हुए हैं। दुर्भाग्य से तेज हवा के कारण क्लोरीन गैस दक्षिण-पूर्वी दिशा की तरफ फैल गई। गैस रिसाव का तुरंत पता चल गया और दो मिनट के भीतर उस पर काबू पा लिया गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+