कोई भी धर्म आतंक फैलाना नहीं सिखाता: राहुल
महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन औरंगाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि धर्म और आतंकवाद में कोई सम्बंध नहीं है।
गांधी ने कहा, "दुनिया में ऐसा कोई धर्म नहीं है जो हिंसा या निर्दोष लोगों की हत्या की शिक्षा देता हो। आतंकवादी निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं और मैं इसकी निंदा करता हूं।"
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आतंक फैलाना अपराध है और निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications