छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

'आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ' में 30 वर्षीय सुरक्षा सुपरवाइजर अमरदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाछ़ का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा गुड़गांव की रहने वाली है और कॉलेज के छात्रावास में ही रहती है। पुलिस अधिकारी हरबंस लाल ने बताया, "लड़की ने बताया कि वह 23 जनवरी को ब्यूटी पार्लर गई थी। वह रात को तय समय 7.30 बजे के बजाय आठ बजे छात्रावास पहुंची।"
उन्होंने बताया कि लड़की ने अमरदीप से प्रवेश रात 7.30 दिखाने का आग्रह किया। इस पर आरोपी ने कहा कि वह ऐसा कर देगा और इसके बाद उसने लड़की से जबरदस्ती की। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में छानबीन का आदेश दिया है।
उधर, अमरदीप ने इन आरोपों से इंकार किया है। अमरदीप ने कहा, "लड़की देर से छात्रावास पहुंची और अपना प्रवेश तय समयानुसार रात 7.30 लिखने को कहा। जब मैंने इससे इंकार किया तो, वह झूठ में चिल्लाने लगी। मैं पहले ही प्रधानाचार्य को इस मामले दो पृष्ठ का अपना बयान दे चुका हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications