प्रणब ने 8 फरवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक
संसद का बजट सत्र जो 21 फरवरी से शुरू होना है, इसके पहले यह बैठक बुलाई गई है। विपक्ष ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग पर संसद की कार्यवाही में गतिरोध उत्पन्न करने की धमकी दी है।
ज्ञात हो कि स्पेक्ट्रम आवंटन की जांच जेपीसी से कराने की मांग पर संसद के शीतकालीन सत्र में कोई कामकाज नहीं हो सका।
सरकार ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन की जांच जेपीसी से कराने की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि इस मामले की जांच संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) कर रही है, ऐसे में किसी और से जांच कराने का कोई औचित्य नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications