जी. आर. सोफी कश्मीर के मुख्य सूचना आयुक्त बने (लीड-1)
जम्मू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जी. आर. सोफी को गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। वह लंबे इंतजार के बाद गठित किए गए राज्य सूचना आयोग के पहले मुखिया बने हैं।
मुख्य सूचना आयुक्त और दो सूचना आयुक्तों के चयन के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उप मुख्यमंत्री तारा चंद और विपक्षी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को बैठक कर सोफी के नाम को हरी झंडी दी।
राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोफी को सर्वसम्मति से इस पद के लिए नियुक्त करने का फैसला लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications